फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्सेस स्टोरी भेजकर अखबार में चमकेगी आप

Sun, 19 Apr 2015 12:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों को शिक्षित बनाने के लिए समाज को जागरूक करना जरूरी है। इस दिशा में अमर उजाला ने एक और पहल की है।
विज्ञापन


अमर उजाला बेटियों की सफलता की कहानी को समाज के उस तबके तक पहुंचाएगा, जहां अब भी बेटी के प्रति नजरिया संकीर्ण बना हुआ है।

शिक्षा के दम पर कामयाबी हासिल करने वाली बेटियां अपनी सफलता की कहानी 700 शब्दों में लिखकर भेजें। आपकी कहानियों में से जिसकी कहानी बेहतर पाई जाएगी उसे अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा।

आप चाहे स्कूल में पढ़ रही हों या कॉलेज में। शिक्षित होकर सफल होने की अपनी कहानी हमें बताएं। लिखें कि शिक्षा ने किस तरह आपकी सोच बदली और आपकी सफलता से समाज और परिवार के लोगों का नजरिया कैसे बदला?
विज्ञापन


अगर आपको अपनी शिक्षा की राह में कोई दिक्कत आई हो और आपने पढ़ने के लिए संघर्ष किया हो तो उसका भी जिक्त्रस् करना न भूलें। स्कूल और कॉलेज में पढ़ रहीं सभी छात्राएं अपनी सफलता की कहानी लिखकर भेज सकती हैं।
विज्ञापन


25 अप्रैल तक भेजें कहानी
आप अपनी सफलता की कहानी की एंट्री 25 अप्रैल तक भेज सकती हैं। ध्यान रखें कि आपकी कहानी केवल 700 शब्दों में होनी चाहिए। अगर आपकी उपलब्धियों का कोई ब्योरा है तो उसे भी भेज दें। अमर उजाला में प्रकाशित होने वाले विज्ञापन के फारमेट को भरकर अपनी कहानी के साथ जरूर भेजें।

यहां भेजें अपनी प्रविष्टि
मेरी सफलता की कहानी
संपादक, अमर उजाला
शेड नंबर 2, औद्योगिक क्षेत्र पटेलनगर, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें