फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devprayag News: एक बहन वायुसेना में अफसर, दो बनीं इवेंट एक्सपर्ट, बेटियों ने किया जियाल परिवार का नाम रोशन

Tue, 03 Mar 2026 02:07 PM IST
Renu Saklani राजेश भट्ट, संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग

सार

देवप्रयाग की तीन बेटियों ने जियाल परिवार का नाम रोशन किया है। एक बहन वायुसेना में अफसर बनी तो दो इवेंट एक्सपर्ट।

विज्ञापन
बेटियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ की बेटियां अब रूढ़ियों को तोड़कर अपनी रचनात्मकता से नए आयाम गढ़ रही हैं। देवप्रयाग नगर के निकट तुणगी गांव की दो सगी बहनें मानसी जियाल और दिव्यांशी जियाल ने अपनी मेहनत और कला के दम पर क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है। ये दोनों बहनें आज विवाह आदि समारोह में प्रोफेशनल फोटोग्राफी और वेडिंग शूट के काम को पूरी कुशलता के साथ संभाल रही हैं।

दोनों बहनों के इस सफर की शुरुआत लॉकडाउन के कठिन दौर में शुरू हुई। मानसी और दिव्यांशी ने बताया कि वे इसे सिर्फ काम के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी कला की अभिव्यक्ति के रूप में देखती हैं। वह फोटोग्राफी और वेडिंग शूट के जरिए लोगों की खुशियों को यादगार बनाने का आनंद लेती हैं और समाज को यह संदेश देना चाहती हैं कि यदि इरादे मजबूत हों तो कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...विशेष गहन पुनरीक्षण:  राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का हुआ मिलान

जियाल परिवार के लिए यह वर्ष एक और खुशी लेकर आया है। मानसी और दिव्यांशी की बड़ी बहन प्रियांशी जियाल का चयन वायुसेना में ग्राउंड ड्यूटी ऑफिसर के पद पर हुआ है। बेटियों की अटूट इच्छाशक्ति ने पिता नेत्र सिंह जियाल का सिर गौरव से उठा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें