ऑयल कंपनियों ने इस माह घरेलू गैस सिलिंडरों की कीमतों में इजाफा किया है। गैर सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 43 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है जबकि सब्सिडी वाला सिलिंडर 2.10 रुपये मंहगा हुआ है। गैस एजेंसियों ने शुक्रवार से संशोधित दाम के अनुसार गैस सिलेंडर वितरित किए।
दून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि अब 675 में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर 718 रुपये में मिलेगा। बताया कि उपभोक्ताओं के खाते में अब 222.8 पैसे सब्सिडी मिलेगी। बताया कि पहले यह सिलिंडर 675 रुपये का था। जिसमें 211 रुपये सब्सिडी मिलती थी।
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में भी 66.50 रुपये इजाफा हुआ है। पहले जहां यह सिलिंडर 1195 रुपये का मिलता था। वहीं अब वह 1261.50 रुपये का मिलेगा।