फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रह्मण्यम स्वामी बोले- जो हिंदुत्व की बात करेगा वही सही मायने में हिंदू कहलाएगा

Sat, 18 Nov 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट हिंदुस्तान संगम की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय समरसता और स्वच्छता सम्मेलन शनिवार को परमार्थ निकेतन में विधिवत शुरू हो गया। जिसमें युवाओं से पश्चिमी सभ्यता से दूर रहकर भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि हिंदुस्तान में जो हिंदुत्व की बात करेगा, वह सही मायने में हिंदू कहलाएगा। श्रीराम मंदिर बनना हिंदुओं अधिकार है। इसके लिए अभी न्यायालय के फैसले का इंतजार है।

शनिवार को स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित सम्मेलन का डा. सुब्रह्मण्यम स्वामी और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने शुभारंभ किया। सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से पश्चिमी सभ्यता की ओर तेजी से आकर्षित होती युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पश्चिमी संस्कृति देश में तेजी से पनप रही है, जिससे भारतीय संस्कृति के अस्तित्व के लिए संकट पैदा हो गया है। भारतीय संस्कृति और इतिहास से युवाओं को रूबरू कराने की आवश्यकता है ताकि युवा पश्चिमी संस्कृति के बजाए भारतीय संस्कृति को अपनाएं।
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के मामले में उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर बनना हिंदुओं अधिकार है। अभी न्यायालय के फैसले का इंतजार है। उनका मानना है कि इस मामले में फैसला रामलला के पक्ष में ही आएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल दीपावली तक श्रीराम मंदिर का निर्माण हो जाएगा है।

आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कहा कि हमें इस देश की विशालता विरासत में मिली है, मगर उस विरासत को सियासत में खो दिया गया है। अब हम सियासत को भूलकर विरासत को संभालें। सबके भीतर एक ही भगवान विराजमान है। लिहाजा द्वेष, विरोध, जातिवाद, परिवारवाद और नक्सलवाद को मिटाते हुए शांतिपूर्ण संवाद की स्थापना हो, यही इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, काबीना मंत्री प्रकाश पंत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, स्वामी हरिचेतनानंद, मौलाना मसूद अहमद अली, राजुल शर्मा, कार्तिक श्रीनिवासन, डा. प्रशांत जैन, अमरीश गर्ग, मोनिका गर्ग, लक्ष्मी गुरुंग, अनीता पंवार, नीरू गौतम, अनुपमा रावत, डा. मेघा शर्मा, नंदनी त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें