फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश के बीच जलमग्न हुई पालिका की सड़कें

विज्ञापन
विकासनगर सिनेमा गली में बनी जलभराव की स्थिति के बीच स्कूल जाते छात्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के बीच पछवादून की कई सड़कें जलमग्न हो गई। जिस कारण शुक्रवार सुबह छात्रों को स्कूल जाने के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे बारिश रुकने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे से ही क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू हो गया। जो शुक्रवार सुबह 10 बजे तक जारी रहा। इस दौरान क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के बीच सिनेमा गली, पंजाबी गली, गीता भवन रोड, एक्सचेंज रोड पर जलमग्न हो गई। स्थानीय निवासी अमन अरोड़ा, दिपांशु चौहान, अनामिका गुप्ता आदि का कहना है कि पालिका के बदहाल ड्रेनेजे सिस्टम के कारण अक्सर क्षेत्र की सड़कें बारिश होने पर जलमग्न हो जाती हैं। जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें