फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1241 वोट के साथ सुभाष चुने गए शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष

Sat, 20 May 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
teacher association - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष झल्डियाल और जिला मंत्री पद पर नागेंद्र पुरोहित को चुना गया है। चुनाव में सुभाष को 1241 और नागेंद्र पुरोहित को 728 मत मिले। 
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज मेहूंवाला में जनपदीय अधिवेशन में दूसरे और अंतिम दिन जनपद के जिलाध्यक्ष और मंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक हुआ। दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद पर सुभाष और जिला मंत्री के पद पर नागेंद्र पुरोहित शुरू से बढ़त बनाए हुए थे।

अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी थे। इसमें सुभाष झल्डियाल को 1241, रघुवीर सिंह तोमर को 25, जगमोहन रावत को 136 और अजहर रहमान को 127 मत मिले। 

जिला मंत्री पद पर भी चार प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें नागेंद्र पुरोहित को 728, जितेंद्र गोस्वामी को 248, मुकेश जुगरान को 448 और रचना अग्रवाल को 324 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर राकेश काला, महिला उपाध्यक्ष पद पर अंजू श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री पद पर संजय मौर्य, महिला संयुक्त मंत्री के पद पर सुनीता, संगठन मंत्री के पद पर मोहन वशिष्ठ, महिला संगठन मंत्री के पद पर उमा पाटनी एवं आय व्यय निरीक्षक के पद पर नागेंद्र जुयाल विजयी हुए। 
विज्ञापन


चुनाव में खंड शिक्षा अधिकारी सहसपुर पंकज शर्मा को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। इससे पूर्व समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक राकेश कुंवर ने टीचरों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। अधिवेशन में पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, नरेश चौधरी, नरेंद्र तोमर, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें