फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: शिक्षक के खिलाफ उपखंड शिक्षा अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा, जानें पूरा मामला

Fri, 13 Oct 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उपखंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर की ओर से आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आगे जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन


फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के जरिए नौकरी पाने के आरोप में एसआईटी की ओर से दिए गए आदेश के बाद  शिक्षक पर मुकदमा दर्ज हुआ है। भगवानपुर ब्लाक में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाए जाने के आरोप में दर्ज किए गए मुकदमे का यह पहला मामला है।

एसआईटी और शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। गौरलतब है कि पूरे प्रदेश में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी स्कूलों में नौकरी पाने वाले शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की एसआईटी जांच पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूलों के मुकाबले सहायता प्राप्त सरकारी स्कूलों में बड़े पैमाने पर फर्जी डिग्रियों के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति की गई हैं। जांच पड़ताल के बाद एसआईटी लगातार शिक्षकों के खिलाफ मुकदमें दर्ज करा रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसआईटी के आदेश पर उपखंड शिक्षा अधिकारी कुंदन सिंह ने भगवानपुर ब्लांक के प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर में तैनात शिक्षक जवेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि एसआईटी की जांच में  शिक्षक के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए है।

जिसके बाद उपखंड शिक्षा अधिकारी की ओर से आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि पिछले कई सालों में आरटीआई की जरिए भी इस तरह की जानकारी जुटाकर शासन स्तर पर शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों में राज्य सरकार के आदेश पर ऐसे शिक्षकों के खिलाफ शिकंजा कस दिया गया हैं।

एसआईटी जांच शुरू होने के बाद से ही फर्जी नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों समेत स्कूली प्रबंधन एवं अधिकारियों में भी हडकंप की स्थिति हैं। अब जबकि भगवानपुर ब्लांक के एक शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही इसे लेकर फर्जीवाड़े में शामिल शिक्षकों की बेचैनी बढ़ गई है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्रहमपाल सैनी का कहना है कि जिले में तमाम ऐसे शिक्षक है जिनके प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। जिला शिक्षाधिकारी का यह भी कहना है कि जिन शिक्षको का प्रमाण पत्र फर्जी पाया जाएगा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्र्रवाई की  जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें