फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोरी चंद्रा: गढ़वाली गीत पर युवती का दोनों हाथ छोड़ चलती बाइक पर स्टंट, Video वायरल हुई तो थाने में मांगी माफी

Sat, 10 Jun 2023 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

तीन दिन पहले एक युवती का बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ। यातायात पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि यह बाइक बुलंदशहर निवासी उसके दोस्त की थी। इस पर पुलिस ने उसके दोस्त का ऑनलाइन चालान काट दिया। इसके बाद युवक को देहरादून बुलाकर उससे माफी मंगवाई गई। 
विज्ञापन
बाइक चलाते हुए ठुमके लगाने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रीम पाउडरा... कुमाउनी गाने पर वीडियो बनाने वाली युवती के बाद अब एक और युवती ने गढ़वाली गीत छोरी चंद्रा... पर बाइक चलाते हुए ठुमके लगाने का वीडियो बनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। युवती का यह वीडियो भी थानो मार्ग का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस वीडियो में दिख रहे बाइक के नंबर के आधार पर लड़की को खोज निकाला। उसे थाने बुलाकर माफी मंगवाई गई और उसके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबन के लिए रिपोर्ट आरटीओ भेज दी है।

बता दें कि तीन दिन पहले एक युवती का वीडियो वायरल हुआ था। यातायात पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि यह बाइक बुलंदशहर निवासी उसके दोस्त की थी। इस पर पुलिस ने उसके दोस्त का ऑनलाइन चालान काट दिया। इसके बाद युवक को देहरादून बुलाकर उससे माफी मंगवाई गई। 
विज्ञापन


कुछ इसी तरह एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवती बाइक चलाते हुए नाच रही है। इस वीडियो में युवती ने बाइक के हेंडल नहीं पकड़े हैं। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें