फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के लिए खतरा बन गए 'बेरहम' बाइकर्स

Sun, 09 Feb 2014 11:34 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रेसकोर्स में स्टंट कर रहे बाइकर ने टक्कर मार कर एक छात्रा को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। छात्रा आईसीयू में जिंदगी के लिए जूझ रही है।
विज्ञापन


शहर के एक बिल्डर का दबाव
हादसा बुधवार का है लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी पर कार्रवाई नहीं की है। छात्रा के पिता की शिकायत के बाद भी अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि इसके पीछे शहर के एक बिल्डर का दबाव है।

आहत परिवार की शिकायत पर एसएसपी ने एसपी सिटी को छानबीन कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। त्यागी रोड के रहने वाले पंकज महावर ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी बेटी भूमिका पिता कृष्ण महावर को स्कूटी पर दर्शन लाल चौक से घर ला रही थी।
विज्ञापन


उस समय रेसकोर्स में कुछ लड़के बाइक से स्टंट कर रहे थे। भूमिका ने बन्नू स्कूल के पास रोड के किनारे स्कूटी खड़ी की, तभी स्टंट कर रहे एक युवक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। भूमिका और कृष्ण जमीन पर गिर गए।

आईसीयू में है भूमिका
राहगीरों ने उन्हें सीएमआई अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देख भूमिका को आईसीयू में रखा गया है। बताते हैं कि आरोपी बाइक चालक एक पब्लिक स्कूल में 12वीं का छात्र है। हादसे में वह भी चोटिल हुआ है।

भूमिका के पिता के मुताबिक बाइकर शहर के एक बड़े बिल्डर का बेटा है। उनकी शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात पर केस दर्ज किया है। इसके बाद उन्होंने एसएसपी अजय रौतेला से शिकायत की।
विज्ञापन


एसएसपी ने एसपी सिटी नवनीत भुल्लर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिन क्षेत्रों में स्टंट बाइकर्स सक्रिय हैं, वहां कार्रवाई की जाएगी।

कई इलाके बाइकर्स से परेशान
स्टंट बाइकर्स से शहर के कई क्षेत्र में लोग परेशान हैं। पुरकुल रोड, राजपुर रोड, जाखन, रेसकोर्स, रायपुर रिंग रोड और शिमला बाइपास आदि स्थानों पर बाइकर्स शाम को स्टंट करते हैं। इससे लोगों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें