फोटो....
विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ के एनएसएस शिविर के चौथे दिन जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने कहा कि समाज में नशे का प्रचलन युवाओं में बढ़ता जा रहा है। यह आने वाली पीढि़यों के लिए बहुत बड़ा खतरा बनता जा रहा है। कहा कि छात्रों को नशे से हर हाल में दूर रहना चाहिए। प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने भी छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र पढ़ाई के साथ खेलों में भी ध्यान दें। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर डाकपत्थर चौकी प्रभारी विवेक भंडारी, संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष आशीष, मनीष जगूड़ी, दिव्या भट्ट, जयंती चौहान, अखिलेश कुमार, रविंद्र, प्रवीण, पदम सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद