फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जयंती पर सावित्रीबाई फुले को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। पछवादून विकास मंच ने देश की पहली महिला अध्यापिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। शुभारंभ मंच संयोजक अतुल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सामाजिक परिस्थितियों के विरोध का सामना करते हुए सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने न केवल महिला शिक्षा को नई दिशा प्रदान की बल्कि समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव के लिए लगातार संघर्ष भी किया। कहा कि आज सावित्रीबाई फुले हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। इस मौके पर मुकेश राज शर्मा, आमोद शर्मा, राकेश कश्यप, वीर सिंह राणा, मोहन खत्री, अजय कुमार, महेंद्र सिंह, संजीव कुमार, चंद्रशेखर, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें