फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को तहसील एवं विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कानून, अधिकारों और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज सिंह राणा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में स्वयं की सुरक्षा के लिए कानून की जानकारी बेहद आवश्यक है। राणा ने साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की सलाह दी। मानव तस्करी जैसे संगठित अपराधों के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल अधिकारियों को देने को कहा। शिविर में बाल श्रम निषेध अधिनियम की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें