समर्थ पोर्टल बंद होने से छात्र महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित रह गए।
उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट के अनुत्तीर्ण छात्र अंक सुधार परीक्षा देकर उत्तीर्ण तो हो गए, लेकिन समर्थ पोर्टल बंद होने से अब कई छात्र महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित हैं। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अंक सुधार परीक्षा के माध्यम से उत्तीर्ण होने का अवसर दिया जा रहा है।
यह है समर्थ पोर्टल
उत्तराखंड में समर्थ पोर्टल मुख्य रूप से उच्च शिक्षा विभाग के लिए एक ऑनलाइन प्रवेश और छात्र प्रबंधन पोर्टल है। यह छात्रों को विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करने, पंजीकरण करने और संबंधित शैक्षिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र अपने प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।