फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फार्म में गड़बड़ी ठीक करवाने गए छात्रों को विश्वविद्यालय से लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर के छात्र इन दिनों ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर रहे हैं, लेेकिन उनका रिकॉर्ड वेबसाइट पर नहीं खुल रहा है। छात्र जब श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाही थौल टिहरी गढ़वाल गए तो उन्हें लाैटा दिया गया। छात्रों का आरोप है कि उनको रिजल्ट के साथ ही अन्य कई त्रुटियों को भी ठीक करवानी थी, लेकिन विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। आरोप है कि छात्रों के साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज मालदेवता रायपुर देहरादून के छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार ने बताया कि परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है। अगर समय पर फार्म नहीं भरे गए तो लेट फीस के तौर पर उन्हें 500 रुपये अतिरिक्त देना होगा। कई अन्य छात्रों के सामने भी इस तरह की समस्या आ रही है। वे भी उनके साथ विश्वविद्यालय गए थे। इस दौरान सहायक परीक्षा नियंत्रक बीएल आर्य ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।



हंगामा के बाद हुआ काम
कुलदीप ने बताया कि कुछ देर बाद छात्र संघ अध्यक्ष और छात्रों ने मिलकर वहां हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उनकी समस्या का समाधान विश्वविद्यालय प्रशासन और अन्य अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद किया गया। कहा कि विवि में इस तरह से लापरवाही और छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाएगा तो छात्र संघ व संपूर्ण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी गढ़वाल में धरना प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें