कार में घायल मिले चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के साथियों ने आरोप लगाया है कि उसके साथ लूटपाट के इरादे से मारपीट की गई थी। इससे उसकी मौत हो गई। मामले में जांच कराने के बाद मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
आकाश सैनी निवासी डोईवाला टैक्सी चलाता था। 17 अप्रैल को डोईवाला के पास टैक्सी खड़ी कर आराम कर रहा था। ढूंढते हुए परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि वह घायल था। बोल भी नहीं पा रहा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सैनी ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। शुक्रवार को बद्रीपुर निवासी दिनेश चौहान के साथ आकाश के साथी एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से मिले थे। उन्होंने आशंका जताई कि आकाश सैनी की लूट के लिए हत्या की गई है। मामले में एसएसपी ने डोईवाला पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।