फोटो....
चकराता। राजकीय इंटर कॉलेज चकराता के छात्र-छात्राओं ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत लाखामंडल मंदिर और पॉलिटेक्निक कॉलेज, क्वांसी का भ्रमण किया। छात्र सबसे पहले लाखामंडल स्थित शिव मंदिर पहुंचे। जहां उन्हें पुजारी ने मंदिर के प्राचीन धरोहर के इतिहास और इसके धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। इसके बाद छात्रों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज क्वांसी का दौरा किया। छात्रों ने सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से संबंधित आधुनिक लैब का अवलोकन किया। छात्रों को इंजीनियरिंग के विभिन्न पहलुओं और तकनीकी शिक्षा की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। भ्रमण प्रभारी सरदार सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस तरह के शैक्षिक भ्रमण आयोजित करने की योजना बनाई है। ताकि छात्र पाठ्य पुस्तकों के अलावा व्यावहारिक अनुभव भी सीख सकें। संवाद