फोटो....
चकराता। जौनसार बावर चिकित्सक एसोसिएशन की ओर से बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय लांगापोखरी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। विद्यालय की 350 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरित की गई। इसके साथ ही छात्राओं को किशोर अवस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के बारे में समझाया गया। शनिवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ संगठन के अध्यक्ष डॉ. यशवीर तोमर ने दीप प्रज्वलित किया। डॉ. दिनेश चौहान ने कहा कि संगठन कई वर्षों से जौनसार बाबर क्षेत्र में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहता है। कार्यक्रम के अंत विद्यालय को सेनेटरी नैपकिन, वेंडिंग मशीन और खेल सामग्री भेंट की गई। इस मौके पर डॉ. गरिमा, डॉं. शिवांगी, डॉ. महेंद्र राय आदि उपस्थित रहे। संवाद