फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों ने किया बमेत गांव का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति की ओर से आनंदशाला कार्यक्रम के अंतर्गत भ्रमण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पेट्रोलियम विश्वविद्यालय और देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के प्रशिक्षु छात्रों ने ग्रामीण जीवन को करीब से जानने के लिए बमेत गांव (इठारना) का भ्रमण किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी एस चंद्रा के नेतृत्व में यह दल शुक्रवार की सुबह नौ बजे रायपुर स्थित शिव मंदिर से भारत स्काउट एवं गाइड के भोपालपानी स्थित प्रशिक्षण शिविर पहुंचा। वहां इंस्पेक्टर डॉ. एएस बहुगुणा ने सभी प्रशिक्षुओं को स्काउट गाइड की कार्यप्रणाली, सायरन प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्रशिक्षु दल बमेत गांव पहुंचा। इठारना पहाड़ी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन किए गए। इस मौके पर विवेक रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें