फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों ने किया आसन कंजर्वेशन रिजर्व का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर भारतीय वन्यजीव संस्थान और चकराता वन प्रभाग ने वन आरक्षी प्रशिक्षण संस्थान रामपुर मंडी में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें शिशु विद्या मंदिर ढालीपुर के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। छात्रों के बीच पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई। पेंटिंग में जैनब, आयशा, अराध्या और निबंध में जैनब, रियाज अली, परमार्थ त्यागी क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। छात्रों को आसन कंजर्वेशन रिजर्व का भ्रमण कराया गया। बर्ड वाचिंग भी की। संरक्षित क्षेत्र के आसपास सफाई अभियान भी चलाया। रेंज अधिकारी अनिल कुमार भट्ट ने कहा कि आर्द्रभूमि यह सुनिश्चित करती है, कि हमें प्रचुर मात्रा में स्वच्छ जल मिले। उन्होंने आर्द्रभूमि के संरक्षण में योगदान देने की भी बात कही। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी ज्योति प्रसाद नौटियाल, आईटी अधिकारी तृप्ति घोष, शोध सहायक मर्मज्ञय शर्मा, वन दरोगा प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें