फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस ने फूंका भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका। विरोध में जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरुवाण अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के इशारे पर उत्तराखंड प्रभारी ने इंडिया गठबंधन के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जो घोर आपत्तिजनक और लोकतंत्र व समाज के लिए चिंताजनक है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने पदाधिकारियों के लिए जहर घोलो, पद पाओ स्कीम निकाली है। जो भाजपा का नेता जितना समाज में जहर घोलेगा, उसे उतना बड़ा पद दिया जाएगा। कहा कि इसका उदाहरण भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी हैं, जो संसद में बसपा सांसद पर अभद्र टिप्पणी की थी। उन पर कार्रवाई की वजाय उन्हें टोंक जिले का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव विकास शर्मा, भास्कर चुग, अनुपम कपिल, राजीव शर्मा, नीलम थापा, महेंद्र चौहान, हरनाम सिंह, हितेश जायसवाल, मोहन राठोर, विजय सूर्यांश, राजीव शर्मा, आशीष पुंडीर, सुरेंद्र शर्मा डीके आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें