फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कूड़े की दुर्गंध से परेशान विद्यार्थी, छात्र संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 31 Oct 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के पीछे जमा कूड़े के ढेर से विद्यार्थी परेशान हैं। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर छात्र संघ ने शनिवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्र संघ अध्यक्ष शुभम तोमर ने बताया कि महाविद्यालय के पीछे लंबे समय से भारी मात्रा में कूड़ा जमा है। इससे आसपास दुर्गंध फैल रही है और छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। कूड़े में आवारा पशु प्लास्टिक खा रहे हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है। इस संबंध में पहले भी ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। छात्र संघ ने प्रशासन से जल्द कूड़ा हटवाने और भविष्य में वहां कूड़ा जमा न होने देने के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर छात्र संघ आंदोलन करेगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि अधिशासी अभियंता, एसडीएम और तहसीलदार को भी भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें