फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जान जोखिम में डालकर जर्जर पुल से गुजरने को मजबूर ढकरानी के ग्रामीण

Sat, 31 Oct 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- 66 साल पहले बना शक्ति नहर का पुल हो गया जर्जर, ग्रामीणों व स्कूली बच्चों की होती है नियमित आवाजाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। ग्राम पंचायत ढकरानी की आवाजाही के मुख्य रास्ते पर बना शक्ति नहर का पुल जर्जर स्थिति में है। पिछले कई साल से पुल को ठीक कराने की मांग ग्रामीण करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में जल विद्युत निगम की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। उधर पुल के किसी भी समय गिरने से क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
विज्ञापन

शक्ति नहर पर पुलों का निर्माण 1960 में कराया गया था। 66 साल पहले बने यह पुल अपनी तकनीकी आयु को पूरा कर चुके हैं। हालांकि जल विद्युत निगम ने डाकपत्थर से लेकर कुल्हाल तक कई पुलों की रेट्रोफिटिंग कराकर उन्हें मजबूती प्रदान की है। परंतु ढकरानी गांव के इस पुल की रेट्रोफिटिंग भी नहीं हो सकी। स्थानीय निवासी रियाज अली, बिलाल, साजिद, सुदेश चौधरी आदि का कहना है कि यदि पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो यह किसी भी समय गिर सकता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सारी आवाजाही इसी पुल से होती है और बड़ी संख्या में बच्चे भी प्रतिदिन स्कूलों के लिए पुल से ही आते-जाते हैं। उन्होंने निगम से पुल की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की है। जलविद्युत निगम के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि बजट के हिसाब से एक-एक करके सभी पुलों की रेट्रोफिटिंग का काम कराया जा रहा है। शीघ्र ही ढकरानी पुल को भी मरम्मत करके ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें