फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

विज्ञापन
समरफील्ड स्कूल में नशा मुक्ति की शपथ लेते छात्र-छात्राएं। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
विकासनगर। हरबर्टपुर स्थित समरफील्ड स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सोनाली वर्मा व प्रबंधक डॉ. अजय वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नशा समाज को बरबाद कर रहा है। विद्यार्थियों को किसी भी व्यक्ति या फिर अपने किसी नशा करने वाले साथी के दबाव में नहीं आना चाहिए। गलत आदतें युवाओं के भविष्य को प्रभावित करती हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि यदि वे जीवन में किसी भी प्रकार की कठिनाई या तनाव महसूस करें तब भी उन्हें नशा व किसी अन्य बुराई का सहारा नहीं लेना चाहिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें