फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार्यशाला में जानलेवा रोगों की दी जानकारी

विज्ञापन
जेबीआईटी में कार्यशाला के अति​थि वक्ताओं को सम्मानित करते संस्थान के पदा​धिकारी। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
सेलाकुई। शंकरपुर स्थित जेबीआईटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कैंसर व अन्य रोगों की जानकारी देने के साथ सावधानियोंं के बारे में भी बताया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. कनिका कपूर, संस्थान के निदेशक डॉ. पीके चौधरी, डॉ. विशांत कुमार, प्राचार्य डॉ. अरुण मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि खान-पान, जीवन शैली में सुधार करके अपने शरीर को निरोगी बनाया जा सकता है। इस प्रकार के जानलेवा रोगों के लक्षणों की समय से पहचान करके रोकथाम भी की जा सकती है। कार्यशाला में एचपीवी व हेपेटाइटिस के टीकाकरण के महत्व पर भी बल दिया गया।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथि वक्ताओं को स्मृति चिह्न, अंग वस्त्र व तुलसी का पौधा भेंट किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें