फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं ने बिखेरी विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति की छठा

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रतियोगिता में यमुना हाउस ने मारी बाजी
विज्ञापन

फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद और सांस्कृतिक का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रांतों के लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भारत की संस्कृति से परिचित कराया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन दिखाया। प्रतियोगिता में यमुना हाउस ने पहला और कावेरी हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार का आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ तीरंदाजी के राष्ट्रीय प्रशिक्षक मीम बहादुर गुरुंग और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करना चाहिए। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने हिमाचली, गढ़वाली, जौनसारी और पंजाबी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, बलवीर चंदेल, अनामिका, रेनू चंदेल, राकेश पाठक, प्रीति, इंदर सिह, नीलम, पूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें