फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: क्विज में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। डाकपत्थर के नई यमुना कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विज्ञान वर्ग में एपीजे अब्दुल कलाम टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कला वर्ग में जगदीश चंद्र बसु टीम व वाणिज्य वर्ग में आर्यभट्ट टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञान, कला व वाणिज्य वर्ग के विभिन्न विषयों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विज्ञान वर्ग में एपीजे अब्दुल कलाम टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय चरक ऋषि, जबकि तृतीय स्थान जगदीश चंद्र बसु टीम ने हासिल किया। कला वर्ग में जगदीश चंद्र बसु टीम ने पहला स्थान, सीवी रमन टीम ने दूसरा व चरक ऋषि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में आर्यभट्ट प्रथम, जगदीश चंद्र बसु द्वितीय व सीवी रमन टीम तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर कमलेश सिलोड़ी, अखिलेश कुमार, दिवाकर नाथ यादव, अवधेश, तपेंद्र, कमलेश, दीपक, कालिका प्रसाद, अखिलेश, चंदन, दिवाकर आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुसूईया प्रसाद जखमोला ने बताया कि बृहस्पतिवार को कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं की क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें