फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वंदे मातरम् भारत भूमि की प्राकृतिक सुंदरता एवं समृद्धता का प्रतीक

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा में उत्साह के साथ मनाया गया संविधान दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। विकासखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रौथाण ने संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था, जिसे 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया। संविधान हमें मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों की शक्ति प्रदान करता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक स्वर में वंदे मातरम् का वाचन किया। डॉ. उमेश चमोला ने वंदे मातरम के अर्थ एवं महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह गीत भारत भूमि की प्राकृतिक सुंदरता एवं समृद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम में भारतीय संविधान एवं वंदे मातरम् पर आधारित क्विज, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। क्विज में रोहन डिमरी (कक्षा 11) और आयुषी (कक्षा 10) प्रथम, मुकेश (कक्षा 12), संदीप और निहारिका (कक्षा 10) द्वितीय और हिमा (कक्षा 11) तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में सतबीर सिंह और सचिन निर्णायक रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में रोहन (कक्षा 11) प्रथम, आयुषी डिमरी (कक्षा 10) द्वितीय और कृष (कक्षा 7) तृतीय स्थान पर रहे। अंशु (कक्षा 9) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इंदु कार्की इस प्रतियोगिता की निर्णायक रहीं। निबंध प्रतियोगिता में रितेश भारती (कक्षा 12) प्रथम, सिकंदर (कक्षा 12) द्वितीय तथा मोनिका तृतीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता के निर्णायक कृपा राम जोशी रहे। कार्यक्रम के अंत में युद्धवीर चौहान और राधा डोभाल ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें