चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी। स्रोत सोसाइटी
विकासनगर। द रूरल एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से मनाए जा रहे गणतंत्र सप्ताह के तहत क्षेत्र के विद्यालयों मे राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। सोसाइटी के माध्यम से नवाबगढ़ के डॉक्टरगंज स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल व जामिया इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने भारत माता, महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, अशफाक उल्ला खां, डॉक्टर जकिर हुसैन आदि के पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में जामिया इस्लामिया की छात्रा नमरा प्रथम, इमरान द्वितीय और अरमान तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार से ब्लूमिंग बड्स की छात्रा मिलन राना प्रथम, कोमल पच्चाई द्वितीय व बार्बी तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, परवीन, रिंकी चौहान, तनु शर्मा, फतेह आलिम, रचना चौहान, अलीशा खान, नसीम, आसिफ, अजरा आदि मौजूद रहे। संवाद