फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वार्षिक खेलकूद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। द सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर में 18 और 19 दिसंबर को दो दिवसीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं व अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक नितेश यादव एवं कृष शर्मा ने किया। खेलकूद का उद्घाटन विद्यालय की अध्यक्ष इंदिरा रानी सपरा, रशिता सपरा, रश्मि गोयल व प्रधानाचार्या गीता नेगी ने मशाल जलाकर व गुब्बारे उड़ाकर किया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न वर्ग की दौड़, मीटर रेस, गुब्बारा रेस, बुक बैलेंस रेस, हर्डल रेस, स्पून रेस, सेक रेस, लंबी कूद, भाला फेंक, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाल, फुटबाल आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर विभु गोयल, विद्या जोशी, अदिति आले, आशा गुसाईं आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें