विकासनगर। परिवहन विभाग ने शुक्रवार को विकासनगर क्षेत्र में ओवरलोडिंग और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी ने 20 ई-रिक्शा और टेंपो में क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर उनके चालान की कार्रवाई की। वाहनों में अतिरिक्त सीट लगी थी, जिसे एआरटीओ के निर्देश पर निकालकर जब्त कर लिया गया। 12 निजी बसों से प्रेशर हॉर्न भी हटाकर वाहनों के चालान किए गए। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया क्षेत्र में वाहनों में ओवरलोडिंग और प्रेशर हॉर्न के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देहरादून से विकासनगर के बीच दून-पांवटा और दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच की गई। बताया अभियान जारी रहेगा। संवाद