फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं ने लोहड़ी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

विकासनगर। सेपियंस स्कूल विकासनगर और हरबर्टपुर में मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को फूलों की लड़ियों, रंगोली और पतंगों से सजाया गया था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व की विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं ने लोहड़ी गीत पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हरबर्टपुर की प्रधानाचार्या रश्मि गोयल और विकासनगर के प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने संयुक्त रूप से किया गया। उन्होंने पवित्र अग्नि प्रज्जवलित कर उसमें मूंगफली, तिल, गुड़ और रेवड़ी की आहुति देकर सभी छात्रों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उप प्रधानाचार्या गीता नेगी, उमा पुंडीर, ज्योत्सना, विनिता शर्मा, वंदना रावत, मोनिका शर्मा, मोनिका वर्मा, ममता डबराल, निशा, फातिमा आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें