फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तनाव को योग और ध्यान के माध्यम से कर सकते हैं दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में बीएड विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय योग कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया है। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने छात्र-छात्राओं को योग और ध्यान के महत्व के बारे में बताया। कहा कि छात्र-छात्राओं में जो तनाव दिखाई देता है। उसे योग एवं ध्यान के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। कार्यशाला में योग प्रशिक्षु काजल शर्मा और रंजना देवी ने योग एवं आसनों का परिचय देते हुए छात्रों से विभिन्न प्रकार के योग आसन, सूक्ष्म क्रियाएं, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम आदि करवाए। योग विभाग प्रभारी डॉ. पूजा ने छात्रों को अष्टांग योग के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि बहुखंडी ने कहा कि वर्तमान जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन योग के साथ साथ ध्यान भी करना चाहिए। इस मौके पर अनुज जोशी, दीपमाला, जेपी नौगाईं, अभिषेक गौड़, विमल डबराल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें