फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेपियंस स्कूल के छात्रों ने देखी मेरे गांव की बाट फीचर फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

विकासनगर। सेपियंस स्कूल के छात्र-छात्राएं बृहस्पतिवार को जौनसार बावर की पहली फिल्म मेरे गांव की बाट देखने विकासनगर स्थित उपासना टॉकीज पहुंचे। छात्र-छात्राओं ने फिल्म के माध्यम से जौनसार क्षेत्र की संस्कृति, परंपराओं और जीवन शैली को समझा। छात्र-छात्राओं ने फिल्म को देखने के बाद कहा कि फिल्म में कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनके अभिनय में जौनसारी संस्कृति की गहराई और भावना को बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया है। स्कूल के अध्यापक आशीष कुमार कहा कि फिल्म का निर्देशन और संगीत भी बहुत ही अच्छा है। कहा कि फिल्म के निर्देशक ने जौनसारी संस्कृति को बहुत ही सुंदर और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया है। इस मौके पर अध्यापिका किरण शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें