फोटो
विकासनगर। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, बरोटीवाला में छात्राओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन और उससे होने वाले प्रभावों की जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी रश्मि नेगी ने छात्राओं को किशोरावस्था में स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को किशोरावस्था के साथ आने वाले शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल परिवर्तनों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था के परिवर्तनों के साथ स्वयं को ढालें। मासिक धर्म के दिनों में छात्राएं विशेष तौर पर स्वच्छता का ध्यान रखें। इससे वह बीमारियों से दूर रहेंगी और स्वस्थ रहेंगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य कृपाल सिंह चौहान, पूर्णिमा, अमिता देवी, पूजा गोयल, अभिषेक दिक्षित, रघुराज सिंह, गोविंद चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद