फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद में डीएवी के छात्रों ने बाजी मारी

विज्ञापन
डीएवी पीजी कालेज सभागार में वैली ऑफ वर्डस पर आयोजित डिबेट प्रतियोगिता में अपने विचार रखती प्रति?
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज की वाद-विवाद सोसाइटी मंत्रणा ने वैली ऑफ वर्ड्स के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में पक्ष और विपक्ष में डीएवी के छात्रों ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में 12 महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के 44 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

‘अंग्रेजी एक भारतीय भाषा है’ विषय पर हिंदी व अंग्रेजी में आयोजित वाद-वाद प्रतियोगिता में छात्रों ने पक्ष व विपक्ष में अपने तर्क दिए। हिंदी भाषा में विषय के पक्ष में डीएवी पीजी कॉलेज के सिद्धार्थ बलूनी व विपक्ष में डीएवी कॉलेज की ही सृष्टि बलूनी ने बाजी मारी। वहीं अंग्रेजी भाषा विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में डीएवी पीजी कॉलेज के उज्ज्वल शर्मा व विपक्ष में डीएवी कॉलेज की निधि रावत प्रथम स्थान पर रहे। प्रोफेसर जयंती डिमरी, श्रीनिवास कोलिपका व शशि भूषण ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस दौरान अंग्रेजी की भारतीयता पर विचार व्यक्त करते हुए डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने कहा कि यह बात सही है कि आज अंग्रेजी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण हो चुकी है। परंतु युवा पीढ़ी को अपनी महान सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए अपनी मातृभाषा एवं क्षेत्रीय भाषाओं को बचाकर रखना होगा। इस दौरान मंत्रणा सोसाइटी की संयोजक डॉ. ओनिमा शर्मा, डॉ. मोनिषा सक्सेना, डॉ. शिखा नागलिया, डॉ. अर्चना पाल, डॉ. पारूल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें