रुड़की में एक पब्लिक स्कूल के छात्रों के दो गुटों में दुर्गा चौक पर जमकर लाठी-डंडे चले। घटना दोपहर की है। स्कूल के दो छात्र गुटों के करीब 12 छात्र छह बाइकों पर सवार होक र दुर्गा चौक पर पहुंचे।
दोनों छात्र गुटों के बीच गर्ल फ्रेंड को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। दुर्गा चौक पर दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई और फिर मामला मारपीट तक जा पहुंचा।
एक-दूसरे पर हमला
इसके बाद छात्रों ने लाठी-डंडे और चेन से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट की घटना में दो छात्रों के सिर फूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान सड़क पर जाम लग गया।
पढें, पुलिसिया कार्रवाई में जश्न की जगह फूटे छत्रों की 'सिर'
खींचातानी और मारपीट में तीन छात्रों के कपड़े फट गए। मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। लोगों ने छात्रों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सभी छात्र मौके से फरार हो गए। पुलिस को इस घटना की भनक तक नहीं लगी।