फोटो...
विकासनगर। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज के एनएसएस छात्र-छात्राओं ने स्पर्श गंगा दिवस के उपलक्ष्य पर जन जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से छात्रों ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद छात्रों ने गंगभेवा बावड़ी में सफाई अभियान चलाया। छात्रों ने गंगभेवा बावड़ी के आसपास पड़े कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। कार्यक्रम अधिकारी अनीता नेगी ने छात्रों को नदी नालों की सफाई एवं जल स्रोतों को साफ रखने की सलाह दी। उसके बाद छात्रों ने गंगभेवा बावड़ी के जल स्रोतों की सफाई की और उसके आसपास उगी झाड़ियों का कटान किया। इस मौके पर पीतांबर सिंह तोमर, मोहन तोमर, खुशी, अंजलि, ज्योति, आयुष, पीयूष प्रियांशु आदि उपस्थित रहे। संवाद