फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तनाव रहित वातावरण में करें परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


विकासनगर। द सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर में परीक्षा के दौरान तनाव से बचने व समय का सही प्रबंधन करने का संदेश छात्र-छात्राओं को दिया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बिना किसी दबाव के परीक्षाओं तैयारी करनी चाहिए। कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई विशेष कार्यशाला में चंडीगढ़ के चितकारा विश्वविद्यालय से आए सुरभि शर्मा, अमनदीप सिंह, योगेश ने अपने अलग-अलग संबोधनों में परीक्षा के दौरान तनाव से मुक्त रहने की सलाह बच्चों को दी गई। उन्होंने समन्वय, प्राथमिकता व संगठन जैसे विषयों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रश्मि गोयल, उप प्रधानाचार्य गीता नेगी, आशा गुसाईं, मीनाक्षी शर्मा, मोहिद अहमद, विकास पंवार, निशा चौहान, रमणीक सहोता, पूजा तोमर, रीना ठाकुर, गीता बेलवाल, बीना शर्मा, रश्मि चौधरी, विनय पठानिया उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें