राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर में जागरूकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट।
- फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत बुधवार को वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘प्लास्टिक से रक्षा-स्वच्छता ही सुरक्षा’ विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कैडेट्स ने कॉलेज के मुख्य द्वार और आसपास के इलाके में सफाई कर लोगों को प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का संदेश दिया।
प्रथम अंडर ऑफिसर सुमित कुमार ने प्लास्टिक के कचरे और उसके निस्तारण पर प्रकाश डाला। सीनियर अंडर ऑफिसर अरविंद ने कहा कि प्लास्टिक को सिर्फ जागरूकता से ही समाप्त किया जा सकता है। प्लास्टिक से पर्यावरण को खासा नुकसान पहुंचता है। ऐसे में हम सभी को प्लास्टिक मुक्त भारत निर्माण का संकल्प लेने की जरूरत है। अभियान में सीनियर अंडर ऑफिसर अरविंद, अंडर ऑफिसर, चेतन, विवेक, शिविका, कारपोरल सपना, ममता भट्ट, लांस कारपोरल आदित, कैडेट नासिर, ईशा, मानसी, अन्नू कुमारी, स्वाति, निकिता, सोहन, रोहित, राहुल आदि मौजूद रहे।