Iशिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। कॉलेज के वाइस चेयरमैन अजय कुमार ने कहा कि संस्थान की ओर से स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला है। इस दौरान कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रहलाद सिंह भी मौजूद रहे। I