जूनियर चैंप स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने डांडिया, गढ़वाली डांस, राजस्थानी घूमर पर मनमोहक प्रस्तुति दी। विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल ने कहा कि अच्छी शिक्षा जीवन को एक नई दिशा देती है। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी प्रतिभा निखरती है। इस मौके पर संगीता शर्मा, रौनक, शांति देवी आदि मौजूद रहे।
Iकिसानों को वितरित किए क्रॉप क्रेशरI
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा ने ग्राम धनपऊ के किसानों को मल्टी क्रॉप क्रेशर वितरित किए। इससे गेहूं, धान, मांडुवा, मटर, सरसों, मसूर आदि फसलों की मढ़ाई हो सकेगी। आशीष जोशी ने मल्टी क्रॉप क्रेशर को इस्तेमाल करने का तरीक बताया। कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों की मदद से काश्तकार समय और पैसे दोनों की बचत कर सकते हैं। इस मौके पर वन पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह तोमर, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
Iप्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चर्चाI
ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में बैठक कर श्रीराम मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष महंत सियाराम दास ने कहा कि कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था मंदिर में की जाएगी। मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। 1100 दीये जलाए जाएंगे। इस मौके पर महामंत्री रजनीश रस्तोगी, विनोद कश्यप, गयादत्त् शुक्ला आदि मौजूद रहे।