भीख मांगने वाले-119
स्कूल के बाद भीख मांगने वाले बच्चे- 53
कूड़ा बीनने वाले बच्चे-59
गुब्बारे बेचने वाले बच्चे-44
नशे में लिप्त पाए गए बच्चे-तीन
बाहरी राज्यों से जुडे़ बच्चे-126
आपरेशन मुक्ति के तहत पहले चरण में शहर क्षेत्र में 292 बच्चों को चिन्हित किया गया है। इनमें भीख मांगने वाले बच्चों की संख्या ज्यादा है। दूसरे चरण में बचपन बचाओ आंदोलन और दूसरी स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से इन बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वो आगे चलकर अपने सपनाें को साकार कर सके। साथ ही परिवार के लोगों को जागरूक कर बच्चाें का जीवन स्तर सुधारने को प्रेरित किया जाएगा। सरकारी योजनाओं के माध्यम से परिवार के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की भी योजना है।
- निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक