फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा

विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज भीमावाला में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पांरपरिक वेशभूषा में शामिल छात्राएं - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज भीमावाला के पहले वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्रों ने लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख जसविंद सिंह, जिला पंचायत सदस्य धीरज नौटियाल और खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। छात्रों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी, जौनसारी, नेपाली, हिमाचली लोकनृत्य की ऐसी छटा बिखेरी की हर कोई मंत्र मुग्ध हो गया। प्रधानाचार्य आरसी कांडपाल ने स्कूल की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। एसएमसी सदस्य बचन सिंह ने विधायक से स्कूल में साहित्यिक वर्ग और स्मार्ट क्लास संचालन की मांग की, जिस पर विधायक ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन भौतिकी विज्ञान के प्रवक्ता राजनारायण मिश्र ने किया।
विज्ञापन

मौके पर एसएमसी अध्यक्ष कुरडिया सिंह, पीटीए अध्यक्ष प्रीतम सिंह राठौर, मधुमिता मिश्रा, एलबी सिंह, सीमा भंडारी, वीसी जोशी, रेणुका बलूनी, संजीव मिश्र, धन सिंह कंडारी, एमएस रावत, एमएस बिष्ट, विजय पाल, विजय प्रकाश, सुषमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें