फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विभिन्न विषय शुरू कराने की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- डाकपत्थर डिग्री कॉलेज के छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

- उच्च शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों ने विभिन्न विषयों में पढ़ाई की सुविधा शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। छात्रों ने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री को प्रेषित किया।
विज्ञापन

छात्रों ने स्नातक स्तर पर भूगोल, फाइन आर्ट्स, मानव विज्ञान, भू-गर्भीय विज्ञान, समाज शास्त्र, दर्शन शास्त्र, सैन्य विज्ञान, कंप्यूटर साइंस के अलावा स्नातकोत्तर स्तर पर शिक्षा शास्त्र, संस्कृत, मानव विज्ञान, अर्थशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान विषयों की पढ़ाई शुरू कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा निदेशक उच्च शिक्षा पूर्व में किए गए आंदोलन के समय इन सभी विषयों में पढ़ाई शुरू कराने की सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर चुके हैं। इसके बावजूद भी अभी तक इसके आगे की कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वह एक बार फिर से आंदोलन की राह पर चलेंगे। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी प्राचार्य के माध्यम से प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को प्रेषित किया। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट, पलक, अरुण चौहान, विक्की पंवार, प्रवीण सुमाण, प्रियांशी महंत, अमन रावत, विकेश चौहान, रजत नौटियाल आदि शामिल रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें