कहा कि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल दून अस्पताल में 500 बेड का नया ब्लॉक बनेगा, जिसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, सर्जरी व हड्डी रोगियों के लिए बेड होंगे।कहा कि कॉलेज में 750 सीट का सभागार बनाया जाएगा। प्रयास है कि मेडिकल कालेजों में अंतर महाविद्यालयी खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलसचिव डा. एमके पंत, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. यूसुफ रिजवी, डॉ. संजय गौड़, डॉ. चित्रा जोशी, डॉ. शशि उप्रेती, डॉ. भावना पंत, डॉ. सुशील ओझा, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. नूतन, डॉ. अभय आदि मौजूद थे।
राजकीय दून मेडिकल कालेज पटेलनगर में तीन दिवसीय वार्षिक फेस्ट फार्निक्स का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। इस दौरान लोक गायिका प्रियंका मेहर ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राएं का जहां झूमने पर विवश कर दिया, वहीं जमकर तालियां भी बटोरीं।
विज्ञापन
वार्षिक फेस्ट फार्निक्स में छात्र-छात्राओं ने जागर, नंदा राजजात आदि की प्रस्तुति दी। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डा. हेमचंद्र पांडेय, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना व उद्यमी डा. एस फारुख ने की। स्वास्थ्य मंत्री ने भावी चिकित्सकों की ओर से दी गई प्रस्तुति पर खुशी जताते हुए कहा कि मेडिकल छात्रों को अपनी लोक संस्कृति की अच्छी समझ है। कहा कि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल दून अस्पताल में 500 बेड का नया ब्लॉक बनेगा, जिसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, सर्जरी व हड्डी रोगियों के लिए बेड होंगे।
कहा कि कॉलेज में 750 सीट का सभागार बनाया जाएगा। कहा कि श्रीनगर में 15, 16 और 17 अक्तूबर को मेडिकल कालेजों की पहली खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होंगी। प्रयास है कि मेडिकल कालेजों में अंतर महाविद्यालयी खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलसचिव डा. एमके पंत, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. यूसुफ रिजवी, डॉ. संजय गौड़, डॉ. चित्रा जोशी, डॉ. शशि उप्रेती, डॉ. भावना पंत, डॉ. सुशील ओझा, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. नूतन, डॉ. अभय आदि मौजूद थे।