हरबर्टपुर। होलीफेथ दून एकेडमी में विभिन्न विषयों की मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, आर्ट एवं क्राफ्ट आदि से संबंधित वर्किंग मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए। सूर्य नमस्कार का बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुतिकरण किया गया। इससे पहले प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानाचार्य ऊषा रानी राठौर ने किया। उन्होंने कहा इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता व नवाचार को बढ़ाने में मदद मिलती है।
इस दौरान अक्षत कुमार राठौर, भावना उनियाल, साक्षी जग्गी, अदीबा, मोहिता बंसल, आरती शर्मा, पूनम गौतम, रीना सैनी, कविता चौधरी, कनिका जायसवाल आदि उपस्थित रहे।