चकराता। राजकीय इंटर कॉलेज मेहरावना में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स को विदाई दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी। विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य व नाटक आदि की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही सीनियर छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होती, बल्कि अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस दौरान विद्यालय के प्रवक्ता दीवान सिंह नेगी, अविनाश शाही, अनुशी जोशी, दिव्या जोशी, आंचल, याशिका, रवीना, रोहन अरुण, मुकुल, नरेश, संदीप आदि मौजूद रहे। संवाद