फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टेली हेल्पलाइन की बजाय आईवीआरएस सुविधा बच्चों की पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
I- बोर्ड परीक्षा के छात्रों की सुविधा से सीबीएसई ने शुरू की है आईवीआरएसI
विज्ञापन




बोर्ड परीक्षा के छात्रों के मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए छात्र टेली हेल्पलाइन की बजाय इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सीबीएसई की ओर से इस बार टेली हेल्पलाइन के साथ पहली बार आईवीआरएस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन




सीबीएसई की टेली हेल्पलाइन 1800118004 सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध है। लेकिन, आईवीआरएस सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। सीबीएसई की काउंसलर डॉ. सोना कौशल गुप्ता ने बताया, आईवीआरएस के जरिये छात्र अपने समयानुसार सवालों के जवाब ले रहे हैं। हालांकि, हेल्पलाइन नंबर पर भी छात्रों व उनके अभिभावकों को सलाह दी जा रही है। परीक्षा की तमाम तरह की समस्याओं के समाधान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर पॉडकास्ट भी सुन रहे हैं। इस बार टेली हेल्पलाइन पर 65 शिक्षक, काउंसलर और विशेष शिक्षक उपलब्ध हैं। इनमें से 52 भारत से हैं, जबकि 13 शिक्षक, काउंसलर और विशेष शिक्षक कुवैत, नेपाल, जापान, कतर, ओमान और यूएस से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें