डेंजर जोन से सेल्फी लेने का शौक एक छात्र की जिंदगी पर भारी पड़ गया। सेल्फी लेने के दौरान पहाड़ी से नीचे गिरकर छात्र की मौत हो गई।
ग्राफिक एरा में बी कॉम प्रथम वर्ष का छात्र अपने साथी के साथ देहरादून से मसूरी घूमने आया था। छात्र ऊधमसिंहनगर के किच्छा का रहने वाला है। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है।
शनिवार शाम करीब चार बजे ग्राफिक एरा में बी कॉम प्रथम वर्ष के दो छात्र मोटर साइकिल पर मसूरी घूमने आए थे। कोल्हूखेत से झड़ीपानी वाले मार्ग पर छात्र पहाड़ी पर चढ़कर सेल्फी ले रहे थे। तभी एक छात्र मुनीर अहमद पुत्र शहीद अहमद निवासी ग्राम बडिया, किच्छा ऊधमसिंहनगर पहाड़ी से नीचे गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई।