सेलाकुई। गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल शंकरपुर के छात्र आर्यन का उत्तराखंड बोर्ड विद्यालयी खेल की राज्य स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता रावत ने बताया कि आर्यन होनहार खिलाड़ी है। उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण उसका चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में वह देहरादून जनपद की टीम की ओर से मिडिल ऑर्डर बैट्समैन के रूप में खेलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 18 नवंबर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में होगा। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय के निदेशक अनुराग रावत, रियासत खान व सभी शिक्षक-कर्मचारियों ने चयनित छात्र के बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संवाद